जो दिखाई देता है वो हमेशा सच नही होता है

By @aknanwal11/12/2018mgsc

634ba8a22bc0f4439fff74a16b586d17.jpgएक सवाल आओ, पूछे एक सवाल!

मेरे सिर में कितने बाल?

कितने आसमान में तारे?

बतलाओ या कह दो हारे!

नदियाँ क्यों बहती दिन-रात?

चिड़ियाँ क्या करती हैं बात?

क्यों कुत्ता बिल्ली पर धाए?

बिल्ली क्यों चूहे को खाए?

फूल कहाँ से पाते रंग?

रहते क्यों न जीव सब संग?

बादल क्यों बरसाते पानी?

लड़के क्यों करते शैतानी?

नानी की क्यों सिकुड़ी खाल?

अजी न ऐसा करो सवाल,

यह सब ईश्वर की माया है,

इसको कौन जान पाया है?

comments