जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हो तो कुछ ऐसा करो कि अगर हार भी जाओ तो भी आपकी हार का जश्न मनाए लोग। हर किसी के अंदर कोई ना कोई काबिलियत छुपी होती है बस उसे पहचानने की देरी है। जिस दिन आपको पता लग जायेगा कि ऐसा क्या है जो सिर्फ आप कर सकते हो तो फिर देखना आपको वो रास्ते भी मिल जायेंगे जिसके आप कभी सपने देखा करते थे।
गलती करने पर माफी मांग लेना बहुत हिम्मत का काम होता है। गलती तो हर किसी से हो जाती है लेकिन किसी के अंदर भी इतनी हिम्मत नहीं होती कि वो झुकना सीख जाएं। जिस इंसान से झुकना सीख लिया अपनी गलती न होते हुए भी वो इंसान एक दिन बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लेता है। किसी ने ठीक ही कहा है गुस्सा करना आसान होता है लेकिन इसे पालना मुश्किल। माफी मांग लेने से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता।